दिवाळीच्या पार्श्वभूमीवर अन्न व औषध प्रशासनाच्या पथकाकडून मिठाईच्या दुकानांची तपासणी…

छत्तीसगड:- राज्य शासनाच्या सूचनेनुसार अन्न व औषध प्रशासनाचे पथक जिल्ह्यात दिवाळी सणात विकल्या जाणाऱ्या मिठाई, नमकीन व इतर खाद्यपदार्थ तसेच मिठाई बनवण्यासाठी वापरण्यात येणाऱ्या कच्च्या मालाची सखोल तपासणी करत आहे.

  इसी तारतम्य में आड़ावाल स्थित मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा, काजू कतली, सलोनी, कलाकंद, पेंड़ा, काला जामुन, गुलाब जामुन, नारियल लड्डू, मिक्चर नमकीन, डोडा बर्फी, बेसन पापड़ी का नमूना संकलन किया गया एवं परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान 12 किलोग्राम एक्सपायर डालडा एवं 8 किलोग्राम रसगुल्ला को नष्ट कराया गया। जगदलपुर के मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा, गुलाब जामुन, सेव नमकीन, चावल, उड़द दाल, चक्की आटा, केसर बाटी, पेस्ट्री, चमचम, खोवा पेड़ा, कूकीज का नमूना संकलन कर प्रयोगशाला भेजा गया। लगभग 10 किलोग्राम खोवा अनहाइजेनिक स्थिति में रखे पाये जाने पर नष्ट कराया गया। जिले में सतत निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है। 5 खाद्य प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार हेतु सुधार सूचना पत्र प्रेषित की गई है। उक्त कार्यवाही का संचालन जिले में अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्रीमती पूनम कुंजाम के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अंकित गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार नाग एवं नमूना सहायक श्री नंदकिशोर हिरवानी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Comments are closed.